उत्तर प्रदेश

मैंगो जैम

सामग्री
आम 1 किलो
चीनी आधा किलो
नींबू का रस 2 टीस्पून

विधि
– सबसे पहले आमों को कुछ देर पानी में भीगाकर रख दें। फिर इसे छीलकर बीज अलग कर गूदा काट लें।

– अब चीनी के साथ आम को बर्तन में रखें और सामग्री को मिलाएं। आप जैम में नींबू का रस भी मिला सकते हैं, क्योंकि इससे जैम को बेहतर तरीके से सेट होने में मदद मिल सकती है।

– इसे गैस पर धीमी आंच पर कम से कम 30 मिनट के लिए पकने दें। जब ये गाढ़ा हो जाओ और जैली जैसा नजर आने लगे। वहीं, इसका रंग बदल जाए, तो गैस बंद कर दीजिए।

– इसे ठंडा होने दें और किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर स्टोर कर लें। आपका मैंगो जैम तैयार है। इसे आप ब्रेड या पराठे से ऊपर लगाकर खा सकते है या बच्चों के टिफन में भी रख सकते हैं।

जैम बनाते समय रखें इन चीजों का ध्यान
– मैंगो जैम बनाने के लिए हमेशा पल्प वाले आम को चुनें। रेशे वाले आम इसका स्वाद खराब कर सकते हैं।

– जैम बनाने के लिए ना बहुत ज्यादा पके हुए और ना बहुत ज्यादा कच्चे आम जान का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे जाम का स्वाद बिगड़ सकता है।

– जिस बरनी में आप मांगो जैम को प्रिजर्व करके रखे रहे हैं, वह साफ होनी चाहिए और उसमें पानी नहीं होना चाहिए नहीं तो इससे जैम खराब हो जाता है।

– आम अपने आप में बहुत मीठा होता है ऐसे में शक्कर डालते समय आप इसकी मात्रा पर ध्यान रखें नहीं तो यह बहुत ज्यादा मीठा हो सकता है। अगर आप ज्यादा मीठा हो तो शक्कर की मात्रा कम कर लें।

Back to top button