मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर नमन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर सादर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक सीताराम आदिवासी ने भी नमन किया।

बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। राष्ट्रगीत वन्दे-मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का प्रेरणा-स्रोत बना। उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध उपन्यास "आनंदमठ" है। चट्टोपाध्याय का जन्म 27 जून 1838 को उत्तरी चौबीस परगना में हुआ था।

 

Back to top button