छत्तीसगढ़

संसदीय सचिव ने वार्डों में डेंगू और मलेरिया नियंत्रण जागरूकता अभियान चलाया

जगदलपुर

संसदीय सचिव और महापौर ने मलेरिया एवं डेंगू के मरीजों को देखते हुए शहर  के प्रवीर वार्ड ,कोहकापाल,विजय वार्ड , जवाहर नगर वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया एवं मच्छरदानी का वितरण किया। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन और महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने शहर में मलेरिया और डेंगू रोधी अभियान में शामिल होकर दवा का स्प्रे बरसते पानी में छिड़काव भी किया। साथ ही वार्डों का दौरा कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, पार्षद महेंद्र पटेल, नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग, कार्यपालन अभियंता एके दत्ता सहित नगर निगम अमला मौजूद था।

Back to top button