मध्य प्रदेश

निगमायुक्त कन्याल ने डिवाइडर पर रोपे पौधे

ग्वालियर

अंकुर अभियान के तहत शहर में वृहद स्तर पर पौधा रोपण किया जा रहा है। इसका मौका मुआयना करने निगमायुक्त किशोर कन्याल ने शहर भ्रमण कर देखा तथा पौधा रोपण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाए तथा लगाये हुए पौधों का हर माह रिव्यू किया जाये। इस अवसर पर अपर आयुक्त अतेंद्र सिंह गुर्जर, अधीक्षण यंत्री जे.पी. पारा, प्रोजेक्ट इंजीनियर शिशिर श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल भी उपस्थित रहे।

निगमायुक्त ने कृष्णा कॉलोनी के डिवाइडर पर पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने बैजाताल के सामने बने पार्क का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंहा नगर निगम द्वारा सैलानियों के लिए सेल्फी पॉइंट बनाने जा रहा है। इसके साथ ही यंहा कई किस्मो के गुलाब लगा कर गुलाब गैलरी तैयार की जाये।  इसके साथ ही पार्क विभाग द्वारा सिरोल डिवाइडर, हुरावली, सचिन तेंदुलकर मार्ग गोलंबर पर कनेर प्रजाति, फाइकस प्रजाति के पौधे, ओर चम्पा प्रजाति के 550 पेड़ों का पौधा रोपण किया। इसके साथ ही नाका डिवाइडर पर सफाई कार्य कराने के बाद कन्हेर के 100 पौधों का रोपण किया गया एवं अंकुर एप पर अपलोड किए गए। इस अवसर पर पार्क पर्यवेक्षक दिनेश कुशवाह उपस्थित रहे। साथ ही गुड़ी गुड़ा नाका के शेष डिवाइडर पर 50 पौधों का रोपण किया गया एवं अंकुर एप पर अपलोड कराया गया।

साथ ही हजीरा से चार शहर का नाका डिवाइडर पर चम्पा प्रजाति के पौधो का रोपण किया गया। पौघो की संख्या 200 एवं अंकुर एप्प पर डाउनलोड किया गया।

Back to top button