छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में हुआ 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा
कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम जबरामेटा के पास आज सुबह हुई मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों नक्सलियों के नापाक मंसूबों का नाकाम करते हुए कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य  05 लाख का ईनामी नक्सली बुधराम मरकाम को मार गिराया है। मौके से मारे गये नक्सली का शव भी बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मारे गये नक्सली की पहचान कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य बुधराम मरकाम के रूप में की गई है। उक्त नक्सली के विरूद्ध दंतेवाड़ा में करीब 15 मामले दर्ज थे। नक्सली बुधराम मरकाम पर 05 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं,और घटनास्थल के आसपास सघन सर्चिंग अभियान रही है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मुठभेड़ में 1 नक्सली के मारे जाने की  पुष्टि करते हुए बताया कि आॅपरेशन अभी भी जारी है, आगे जवानों के कैंप वापस लौटने पर विस्तृत विवरण उपलब्ध करवाया जायेगा।

Back to top button