मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से मुख्यमंत्री चौहान ने की शिष्टाचार भेंट

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली सौजन्य भेंट थी। मुख्यमंत्री  चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को पुष्प-गुच्छ भेंट कर प्रदेश की जनता की ओर से शुभकामनाएँ दी।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री  चौहान ने प्रदेश में विकास और जन-कल्याण के कार्यों, विशेष कर समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण की योजनाओं पर चर्चा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने मध्यप्रदेश में हो रहे जन-कल्याण कार्यों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया, जिसे राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने सहर्ष स्वीकार किया।

 

Back to top button