मध्य प्रदेश

राज्य मंत्री यादव ने बाढ़ प्रभावित मकान और फसल का लिया जायजा

भोपाल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम पिपरिया मल्हारगढ़ पहुँचकर ग्रामीणों से भेंट की और उनके मकान तथा फसलों को हुई क्षति की जानकारी ली। यादव ने बाढ़ से मकानों को पहुँचे नुकसान का घर-घर जाकर मौका-मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि उनके मकान और फसल को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन करवाया जा रहा है। राज्य सरकार से समुचित आर्थिक मदद भी उपलब्ध करवाई जायेगी।

राज्य मंत्री यादव ने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रभावित मकानों तथा फसलों का शीघ्र सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

Back to top button