शिक्षा

एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी, कल ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

नई दिल्ली
 
UGC NET Admit Card 2022 : यूजीसी नेट फेज-2 की एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका पेपर किस दिन और किस शहर में है। अब कल 16 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया गया होगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज चरण) एग्जाम सिटी की डिटेल्स 20 सितंबर से 22 सितंबर 2022 तक की जारी की गई है। अगर एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन और एडमिट कार्ड को लेकर किसी प्रकार की समस्या है तो 011-40759000 या ugcnet@nta.ac.iN पर ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं।

सब्जेक्ट कोड, पेपर और तिथियां
49 अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन 20-09-2022
29 अरबी 20-09-2022
60 बौद्ध; जैन; गांधीवादी और शांति अध्ययन 20-09-2022
72 तुलनात्मक साहित्य 20-09-2022
 62 धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन 20-09-2022
31 भाषा विज्ञान 21-09-2022
35 मणिपुरी 21-09-2022
37 गुजराती 21-09-2022
84 कश्मीरी 21-09-2022
66 म्यूजियोलॉजी एंड कंजरवेशन 22-09-2022
95 संताली 22-09-2022
70 जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा/साहित्य 22-09-2022
74 वूमेन स्टडीज 22-09-2022

शेष विषयों की एग्जाम सिटी डिटेल्स और एडमिट कार्ड के संबंध में सूचना एनटीए की वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2021 और जून 2022 का आयोजन दो चरणों में जाना प्रस्तावित था। पहले चरण की नेट परीक्षा जुलाई में हो चुकी है अब दूसरे चरण की परीक्षा बाकी है। यह एक कम्प्यूटर आधारित टेस्ट होगा। यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा देश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनिसर रिसर्च  फेलोशिफ की भर्ती के लिए आयोजित  की जाती है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा के लिए 2021 में करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

Back to top button