देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दायीं आंख की भी हुई सर्जरी, मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रही थीं महामहिम

नई दिल्ली  
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दाहिनी आंख की रविवार को मोतियाबिंद की सर्जरी की गई। ऑपरेशन जाने- माने नेत्र विशेषज्ञ ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम ने किया। सर्जरी सफल होने के बाद राष्ट्रपति को अस्पताल से छिट्टी दे दी गई है। उन्हें डॉक्टर से आराम करने की सलाह दी है।
 
इससे पहले राष्ट्रपति के बायीं आंख में भी मोतियाबिंद की समस्या था। जिसकी सर्जरी 16 अक्टूबर को की गई थी। ये ऑपरेशन भी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा व उनकी टीम ने किया था। राष्ट्रपति की बायीं आंख का भी ऑपरेशन दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में ही किया गया था। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से महामहिम आंख की समस्या से जूझ रही थीं। अब उनकी दोनों आंखों की सर्जरी हो चुकी है। जिससे मोतियाबिंद का इलाज पूरा हो गया है। हालांकि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने तेज रोशनी बचने की सलाह की आराम करने का सुझाव दिया है।
 
क्या है मोतियाबिंद?
मोतियाबिंद (cataract) आंख की वह स्थिति है जहां पर आंखों में दूधिया प्रभाव आ जाता है। इसके कारण दृष्टि धुंधली हो जाती है। आंख में ये समस्या आने के बाद दूर या फिर नजदीक दोनों स्थितियों में रखी वस्तुओं स्पष्ट नहीं दिखाई देतीं। आंख की रेटिना पर वस्तुओं को प्रतिबिंब धुंधला पड़ता है। खासकर ये समस्या होने पर रात में देखने में काफी दिक्कत होती है। वहीं तेज रोशनी तो काफी दिक्कत होती है।

 

Back to top button