मनोरंजन

ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान श्रद्धा पिंक सलवार- सूट में नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। श्रद्धा ने स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज भी दिए। सोनल चौहान को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान ऐक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। लुक की बात करें तो सोनल ने व्हाइट टॉप और शॉर्ट्स के साथ पिंक शर्ट पहना हुआ है। एक्टर साहिल खान को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। बता दें कि साहिल खान ने एक एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। वो पहली बार एक म्यूजिक वीडियो, ‘नाचंगे सारी रात’ में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म स्टाइल से डेब्यू किया, जो 2001 में आई थी। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब वो अपना यूट्यूब चैनल भी चला रहे हैं, जिसमें वह फिटनेस टिप्स शेयर करते हैं। दिया मिर्जा हमेशा ही अपने सिंपल लुक की वजह से जानी जाती हैं। आज वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान वह कैजुअल लुक में दिखाई दीं। दिया ने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था। ऋतिक रोशन अक्सर अपने लुक को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में ऋतिक का कैजुअल लुक एयरपोर्ट पर देखने को मिला। हर बार की तरह इस बार भी एक्टर का लुक फैंस को पसंद आया। बता दें, ऋतिक जल्द ही एक्शन फिल्म फाइटर में दिखाई देंगे। ये फिल्म 26 जनवरी 2023 में रिलीज होगी।

Back to top button