मध्य प्रदेश

 कड़कड़ाती ठंड से होगा नववर्ष का आगमन

भोपाल
 मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। क्रिसमस के बाद तापमान में गिरावट आएगी और नए साल पर कड़कड़ाती ठंड का असर हो सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होने के चलते प्रदेश में अब तक शीतलहर का असर देखने को नहीं मिला है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अभी एक-दो दिन तक पारा चढ़ा रहेगा। कुछ जगहों पर पारे में दो से तीन डिग्री तक इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके बाद गिरावट होगी और नए साल पर तेज ठंड रहेगी। एक-दो दिन में हल्के बादल भी आ सकते हैं। इससे रात का तापमान बढ़ सकता है। 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

प्रदेश में अब तक कड़ाके की ठंड की शुरुआत नहीं होने का कारण यह है कि नवंबर और दिसंबर महीने में अब तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बिलकुल नहीं हुई। इससे पहले अक्टूबर में बर्फबारी हुई थी। इसके चलते उत्तर से जो हवा आ रही है, उसमें ठंडापन नहीं है। बर्फ से ढंके पहाड़ों से टकराकर हवा आती है तो मौसम में ठंड बढ़ जाती है। पश्चिमी विक्षोभ को खत्म हुए चार दिन हो गए हैं। इसके बाद आसमान साफ होते ही ठंड बढ़ती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुा क्योंकि पहाड़ों पर बर्फ नहीं है।

Back to top button