मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय गुरू गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नमन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिखों के दसवें गुरू श्रद्धेय गुरू गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट में साहिब-ए-कमाल, श्रद्धेय गुरू गोविंद सिंह के विचार “अपने द्वारा किये गए अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं” का उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए लिखा है कि श्रद्धेय गुरू गोविंद सिंह की शिक्षाएँ सदैव धर्म एवं मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

 

Back to top button