मध्य प्रदेश

सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर मिलेंगे 5 लाख रूपये : नगरीय विकास मंत्री सिंह

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों में नियमित वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर अब उनके परिजन को 5 लाख रूपये की बीमा राशि मिलेगी। अभी इन्हें 2 लाख रूपये मिलते हैं।

गौरतलब है कि नगरीय निकायों में नियमित वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को वर्तमान में सामान्य मृत्यु पर एक लाख रूपये और दुर्घटनाजनित मृत्यु पर 2 लाख रूपये की बीमा राशि मिलती है।

मंत्री सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों में एक जनवरी, 2005 के बाद नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय अधिकारी कर्मचारियों की तरह राष्ट्रीय पेंशन योजना में मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान (ग्रेच्युटी) के लाभ मिलेंगे। सिंह ने अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

 

Back to top button