मध्य प्रदेश

अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया सेल की चार जिलों की कार्यकारिणी को किया भंग

 भोपाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर सोशल मीडिया सेल की चार जिलों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इन पर सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी ने खराब प्रदर्शन करने का आरोप लगाते हुए कार्यकारिणी भंग की है। अभय तिवारी ने सतना के साथ ही सागर, अनूपपुर और रायसेन जिलों की कार्यकारिणी भंग की है।

इस संबंध में उन्होंने इन चारों जिलों के अध्यक्षों को भेजे पत्र में लिखा है कि जिला रैंकिंग प्रणाली में लगातार खराब प्रदर्शन करने के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने निर्देश पर चारों जिलों की कार्यकारिणी भंग की जाती है। प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए कई मटेरियल जिलों में भेजती है।

जिन्हें जिलों की कार्यकारिणी को वायरल करना होता है। इसमें प्रदेश कांग्रेस के ट्वीटर पर किए गए ट्वीट को आगे बढ़ाने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बयानों को ज्यादा से ज्यादा वायरल करने का टारगेट दिया जाता है। इसके आधार पर हर जिले की रैकिंग की जाती है। इसमें ये चारों जिले फीट नहीं बैठ पा रहे थे।

Back to top button