देश

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी, 4 की मौत; जांच जारी

 बठिंडा

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी की खबर है। बुधवार को हुई इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। सेना के दक्षिण पश्चिम कमान ने यह जानकारी दी है। फिलहाल, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है। बताया गया है कि यह घटना अल सुबह 4:35 बजे हुई।

खबर है कि लोगों के सुरक्षा के मद्देनजर घर में रहने के लिए कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज के लिए स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने आतंकवादी घटना से इनकार किया है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी गोलीबारी के चलते इतनी बड़ी घटना हुई है। फिलहाल, जांच चल रही है।

 

Back to top button