मध्य प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

जबलपुर/मंडला
आपको बता दें कि मनेरी क्षेत्र के ग्राम चिखली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे।

भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री उदय प्रकाश पांडेय जी कटनी नदावन वाले ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे अंत में प्रसाद वितरण किया गया यज्ञ चार रमाकांत शास्त्री जी ने बताया कि कथा के पांचवे दिवस पर गोवर्धन लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।

Back to top button