मनोरंजन

बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी की खूबसूरत नर्सरी की झलक

मुंबई

बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय अपना मदरहुड काफी इंजाॅय कर रही हैं। बीते साल 12 नवंबर को एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बने हैं। बिपाशा ने एक बेटी को जन्म दिया। हाल ही में कपल ने अपनी बेटी का फेस रिवील किया था। वहीं, अब बिपाशा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के साथ-साथ उसकी नर्सरी को भी दिखाया है। बिपाशा अक्सर बेटी के साथ फोटोज शेयर किया करती हैं। बिपाशा की बेटी 5 महीने की हो गई है। बिपाशा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी बेटी प्रैम में लेटी हुई दिखाई दे रही है।

शेयर किया क्यूट वीडियो

बिपाशा ने बेटी की नर्सरी को व्हाइट और लाइट पिंक कलर से सजाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, परम आनंद। 12 अप्रैल को करण और बिपाशा ने अपना लाड़ली देवी का फाइव मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

इस मौके पर कपल ने बेटी के साथ मिलकर केक भी काटा था। वहीं 5 अप्रैल को बिपाशा और करण ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया था।

बिपाशा ने कुछ तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनकी बेटी देवी पिंक ड्रेस में नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी फोटो में देवी कैमरे की ओर देखती हुई काफी प्यार लग रही थीं।

Back to top button