बिहार

100 यूनिट मुफ्त बिजली का सर्वाधिक लाभ ओरमांझी-टाटीसिलवे में, मेनरोड-हरमू में सबसे कम

रांची

रांची में 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या हर महीने बढ़ती जा रही है। पिछले तीन महीने अप्रैल, मई और जून में रांची के उपभोक्ताओं को 25.42 करोड़ रुपए की सब्सिडी ऊर्जा विभाग ने दी है। अप्रैल में रांची के 1,62,175 उपभोक्ताओं को 8.58 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई। वहीं मई महीने में रांची में 100 यूनिट फ्री बिजली लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 1,89,248 हो गई। इन्हें मई में 8.77 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई।

जून महीने में भी उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हुआ और यह संख्या बढ़कर 1,90,145 हो गई। जून में इन उपभोक्ताओं को 8.07 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्रदान की गई। राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को सरकार बिजली पर सब्सिडी दे रही है। बिजली विभाग के आंकड़े बताते हैं कि​ 100 यूनिट फ्री बिजली लेने वाले सबसे अधिक उपभोक्ता ओरमांझी, टाटीसिलवे और बुंडू में हैं। वहीं इसका लाभ उठाने वाले सबसे कम मेन रोड, हरमू, अशोकनगर के लोग हैं।

जानिए किस डिवीजन में काैन क्षेत्र

    रांची ईस्ट : ओरमांझी, टाटीसिलवे और बुंडू
    रांची सेंट्रल : मेन रोड, हरमू, अशोकनगर
    डोरंडा : डोरंडा, एचईसी व तुपुदाना
    रांची वेस्ट : रातू रोड, रातू चट्टी, मांडर
    न्यू कैपिटल : अपर बाजार और कांके

Back to top button