पटना के एक सरकारी कार्यालय में ‘दुर्घटनावश गोली चलने’ की घटना में दो लोग घायल, मचा हड़कंप

drop.jpg

पटना 
पटना के एक सरकारी कार्यालय में शुक्रवार को ‘दुर्घटनावश गोली चलने' की घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर छज्जू बाग इलाके में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में हुई।

शहर पुलिस अधीक्षक (SP) (मध्य) दीक्षा ने बताया, ‘‘पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) ले जाया गया। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।''

दीक्षा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घटना कार्यालय में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल से ‘दुर्घटनावश गोली चलने' का मामला प्रतीत हो रहा है। अधिकारी ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है।